असम में अलग-अलग अभियानों में लगभग 2,650 किलोग्राम गांजा जब्त, पांच गिरफ्तार

असम में दो अलग-अलग अभियानों में लगभग 2,650 किलोग्राम गांजा जब्त करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर असम में दो अलग-अलग अभियानों में लगभग 2,650 किलोग्राम गांजा जब्त करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी पुलिस ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को मेघालय से आ रहे एक तेल टैंकर को रोका और 2,640 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया. उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है.

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने कहा, "तेल टैंकर के अंदर 134 पैकेटों में कुल 2,640 किलोग्राम गांजा पाया गया. "

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी प्रतिबंधित सामग्री जब्ती के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की. एक अन्य अभियान में, बराक घाटी के करीमगंज शहर में 8.8 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और इस सिलसिले में तीन लोगों को पकड़ा गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी