दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में करीब 2,300 लोग हिरासत में : पुलिस

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम तक भारतीय दंड संहिता की धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवहेलना) के तहत 47 मामले दर्ज किए गए।

जमात

नयी दिल्ली, 12 मई कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मंगलवार को दिल्ली में 47 मामले दर्ज किए गए और 2,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम तक भारतीय दंड संहिता की धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवहेलना) के तहत 47 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा-65 (पुलिस अधिकारी के आदेश का उल्लंघन) के तहत 2,307 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि इसी अधिनियम की धारा-66 के तहत 114 वाहनों को जब्त किया गया।

इस अवधि में पुलिस ने कुल 502 आवाजाही पास जारी किए।

आंकड़ों के मुताबिक, घर से बिना मास्क पहने, निकलने के कारण 23 मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने 24 मार्च से लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा-65 के तहत अब तक कुल 1,59,625 लोगों को हिरासत में लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट