देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 196 करोड़ खुराक दी गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 196 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 17 जून केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 196 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम सात बजे तक 13 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं। देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कुल 1,15,656 एहतियाती खुराक दी गयीं और अब तक इस आयु वर्ग में कुल 39,00,663 लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

इसके मुताबिक अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के 3.56 करोड़ बच्चों और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के छह करोड़ से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

भारत ने 10 अप्रैल को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था, टीके की दूसरी खुराक लेने के नौ महीने बाद 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग एहतियाती खुराक ले सकते हैं।

देश भर में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीके की खुराक दी गयी थी। दो फरवरी से, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। अगले चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च 2021 को शुरू हुआ और इसके तहत 60 साल से अधिक आयु वाले और 45 तथा उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

देश में पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। सरकार ने फिर पिछले साल एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की खुराक देने का फैसला किया।

भारत ने 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड