देश की खबरें | भारत में कोविड टीके की करीब 172 करोड़ खुराक दी गई हैं : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में अभी तक कोविड-19 टीके के करीब 172 करोड़ इंजेक्शन लगाए गए हैं।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में अभी तक कोविड-19 टीके के करीब 172 करोड़ इंजेक्शन लगाए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक टीके के 43 लाख से ज्यादा (43,78,909) इंजेक्शन लगाए गए हैं। उसका कहना है कि दिन खत्म होने तक इस संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

बयान के अनुसार, स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु के (वरिष्ठ नागरिकों) 1.64 करोड़ (1,64,61,231) से ज्यादा लोगों को एहतियाती इंजेक्शन लगाए गए हैं।

देश में कोविड-19 रोधी टीका 16 जनवरी, 2021 से लगाया जा रहा है। सबसे पहले टीका स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। कोरोना योद्धाओं को टीका लगना दो फरवरी, 2021 से शुरू हुआ।

कोविड-19 रोधी टीकाकरण का अगला अभियान एक मार्च, 2021 से शुरू हुआ जिसमें 60 साल से ज्यादा आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाया गया।

देश में 45 साल या उससे अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान एक अप्रैल, 2021 से शुरू किया।

उसके बाद सरकार ने एक मई, 2021 से अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार कर सभी वयस्कों (18 साल से ज्यादा आयु वाले) को टीका लगवाने की अनुमति दे दी।

कोविड टीकाकरण का अगला चरण तीन जनवरी, 2022 से शुरू हुआ जिसमें 15 से 18 साल आयुवर्ग के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।

भारत में स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं, चुनाव कर्मियों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती टीका (बूस्टर डोज) 10 जनवरी से लगना शुरू हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज