खेल की खबरें | अरोड़ा और विद्या सेमीफाइनल में, भारत ने पांच पदक पक्के किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्यू खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां शुरूआती राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं में पांच पदक पक्के किए।

बालाक्लावा (मॉरीशस), पांच जुलाई भारतीय क्यू खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां शुरूआती राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं में पांच पदक पक्के किए।

हेबॉल में शिवम अरोड़ा (पुरुष) और विद्या पिल्लई (महिला) ने क्वार्टर फाइनल में एकतरफा जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद कीर्तना पांडियन ने 6-रेड स्नूकर में महिलाओं के सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनके साथ एशियाई चैंपियन अनुपमा रामचंद्रन भी शामिल हो गईं।

चित्रा मगिमाइराज ने महिलाओं के 10-बॉल पूल में अंतिम-चार चरण में पहुंचकर भारत के लिए पांचवां पदक पक्का किया। उन्होंने एलजेटा कोएन को 7-4 से शिकस्त दी।

अरोड़ा ने क्वार्टर फाइनल में कीनिया के फराह उस्मान यूसुफ को 9-2 से हराया।

विद्या ने क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया की डोरेन वारुकिंगा को 7-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

कीर्तना ने मलेशियाई खिलाड़ी टैन किम मेई पर सीधे फ्रेम में 2-0 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में प्रवेश किया।

इसके बाद अनुपमा ने दक्षिण अफ्रीका की निकोला रोसो को 2-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड