देश की खबरें | सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह दौरा बुधवार को खत्म हुआ।

श्रीनगर, 16 फरवरी सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह दौरा बुधवार को खत्म हुआ।

एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘‘चिनार कोर्प के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे ने सेना के कमांडर को मौजूदा सुरक्षा स्थिति और प्रतिकूल स्थितियों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।’’

उन्होंने बताया कि सेना के कमांडर उत्तरी कमान की बागडोर संभालने के बाद कश्मीर के पहले दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने चिनार कोर्प के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को रोकने के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘सेना के कमांडर ने भीतरी इलाकों के लिए बिना किसी क्षति के सटीकता से अभियान चलाने के लिए चिनार कोर्प की तारीफ की।’’

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने सीआरपीएफ के उन 40 जवानों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने तीन साल पहले पुलवामा में आतंकी हमले में जान गंवायी थी। उन्होंने नागरिक समाज के कई सदस्यों से भी मुलाकात की।

उन्होंने कश्मीर में सतत शांति और उसके विकास के लिए सभी एजेंसियों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी सराहना की। उन्होंने सुरक्षाबलों और नागरिक प्रशासन के सभी तत्वों के बीच तालमेल की प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट