देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शहीद हुए लांस दफेदार कुमार को सेना ने दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए लांस दफेदार दीपक कुमार को भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी।

श्रीनगर, 28 जनवरी जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए लांस दफेदार दीपक कुमार को भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि बादामीबाग छावनी क्षेत्र में चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू तथा सभी रैंक के अधिकारियों ने वीरगति को प्राप्त हुए सैनिक को राष्ट्र की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कुमार एक ‘रोड ओपनिंग’ पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे और कुलगाम जिले में स्थित एक खाली पड़े स्कूल में अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ जिसमें कुमार और तीन अन्य जवान घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि कुमार को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने कहा कि 34 वर्षीय कुमार हरियाणा की कोसली तहसील के जुड्डी गांव के रहने वाले थे और वह 2005 में सेना में शामिल हुए थे।

उनके परिवार में पत्नी और दस साल का बेटा है।

अधिकारियों ने कहा कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान ले जाया गया है जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा