देश की खबरें | बाढ़ प्रभावित हैदराबाद में सेना बचाव अभियान में शामिल हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीषण बारिश और बाढ़ प्रभावित तेलंगाना के हैदराबाद में राहत एवं बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ सेना भी शामिल हो गई है और बुधवार को कई फंसे हुए लोगों को निकाला गया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 14 अक्टूबर भीषण बारिश और बाढ़ प्रभावित तेलंगाना के हैदराबाद में राहत एवं बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ सेना भी शामिल हो गई है और बुधवार को कई फंसे हुए लोगों को निकाला गया ।

रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य सरकार ने सेना से अनुरोध किया था। इसके बाद सेना के कर्मियों ने बंदलगुडा इलाके में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को को 13 रनों से हराया : 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति में बताया गया है कि कई फंसे हुए लोगों को बचाया गया और बड़ी संख्या में खाने के पैकेट बांटे गए।

इसमें कहा गया कि सैन्य सहायता टीमों के साथ सेना की चिकित्सा टीमें भी हैं जो फंसे हुए लोगों को जरूरी प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सहायता मुहैया करा रही हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra:महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या और रेप के केस में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार.

गौरतलब है कि भारी बारिश से शहर के निचले इलाकों और अन्य जगहों पर बाढ़ आ गई है तथा 19 लोगों की मौत हो गई है। पानी की वजह से सैकड़ों लोग फंस गए हैं।

एनडीआरएफ ने कहा कि उसने हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों से एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया है और बचाव अभियान अब भी जारी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्यनारायण प्रधान स्थिति पर करीब से निगाह रख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\