देश की खबरें | अत्याधुनिक 556 एआरएचएमडी उपकरण खरीदने की प्रक्रिया में सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सेना 556 ऑगमेंटेड रियलिटी हेड माउंटेड डिस्प्ले (एआरएचएमडी) प्रणाली की खरीद की प्रक्रिया में है।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सेना 556 ऑगमेंटेड रियलिटी हेड माउंटेड डिस्प्ले (एआरएचएमडी) प्रणाली की खरीद की प्रक्रिया में है।

एआरएचएमडी के जरिए कंधा से छोड़ने वाले मिसाइल सिस्टम और जेडयू हथियार सिस्टम जैसी जमीन आधारित वायु रक्षा हथियार प्रणाली की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसके जरिए संचालक को रडार और ‘थर्मल इमैंजिंग’ तस्वीरें मिलती है।

इन उपकरणों के जरिए सैनिकों के रात के समय और प्रतिकूल मौसम के समय निशाना साधने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

बयान में कहा गया कि भारतीय सेना ‘मेक-दो’ श्रेणी के तहत 556 अत्याधुनिक ऑगमेंटेड रियलिटी हेड माउंटेड डिस्प्ले (एआरएचएमडी) प्रणाली की खरीद की प्रक्रिया में है।

उपकरण विक्रेताओं से मिले जवाब का विश्लेषण करने के बाद 22 फरवरी को छह विक्रेताओं को उपकरण का नमूना तैयार करने के लिए परियोजना मंजूरी आदेश (पीएसओ) जारी किया गया। डीएपी 2020 के प्रावधानों के अनुरूप नमूना पाए जाने पर एक कंपनी के साथ अनुबंध किया जाएगा।

एक अन्य बयान में मंत्रालय ने कहा कि मेसर्स सीकोन (एसईसीओएन), विशाखापट्टनम के साथ 19 फरवरी को भारतीय नौसेना ने आठ मिसाइल सह गोला बारूद वाली नौकाओं के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन नौकाओं की आपूर्ति जुलाई से शुरू होने वाली है।

इन नौकाओं का इस्तेमाल किसी भी मिशन पर मिसाइलों को लाने-ले जाने और गोला-बारूद की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\