देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया, एक आतंकवादी मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गिराया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, छह अगस्त जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गिराया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, संभावित घुसपैठ के प्रयासों की सूचना के आधार पर कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के दखें-अमरोही इलाके में पुलिस और सेना ने एक संयुक्त घेराबंदी तथा तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा,''तलाशी अभियान के दौरान आतंवादियों की घुसपैठ की हरकत देखी गई। उन्हें संयुक्त दल ने चुनौती दी जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।''

प्रवक्ता ने कहा कि घनी झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ इलाके का फायदा उठाकर दो . तीन अन्य आतंकवादी पाकिस्तान की ओर वापस भाग गए।

पुलिस ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक आतंकवादी को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकवादी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाशी अभियान जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।"

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ वाले स्थान से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। ऐसा मानना है कि मारा गया आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक है।

इस घटना में जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक एके राइफल, एक एके मैगजीन, 15 एके कारतूस, पांच 9 मिमी पिस्तौल, एक 15 मिमी पिस्तौल, आठ पिस्तौल की मैगजीन और 9 मिमी पिस्तौल के 32 कारतूस शामिल हैं।

प्रवक्ता ने कहा,''इन सामग्रियों की बरामदगी घुसपैठियों के गलत इरादों और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बाधित करने के उनके प्रयासों की तरफ इशारा करती है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट