देश की खबरें | सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 21 अगस्त जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थलसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, मारे गये आतंकवादियों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका क्योंकि सेना के साथ हुई मुठभेड़ में आई चोटों के चलते दम तोड़ने से पहले वे नियंत्रण रेखा के पार भागने में सफल रहें।

उन्होंने बताया कि एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 30 कारतूस, दो हथगोले और पाकिस्तान में निर्मित कुछ दवाइयां बालाकोट सेक्टर के मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई।

जम्मू में तैनात रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि कई एजेंसियों और पुलिस से मिली खुफिया सूचनाओं से एलओसी के उस पार इंतजार कर रहे आतंकवादियों की मौजूदगी का खुलासा हुआ। इन सूचनाओं के आधार पर निगरानी तंत्र को चौकन्ना किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘सतर्क सैनिकों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों के एलओसी पार कर भारतीय सीमा के अंदर घुसने की कोशिश करने का पता लगाया। उनके आगे बढ़ने पर उन्हें चुनौती दी गई और फिर मुठभेड़ हुई।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक चौकन्ना हैं और सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए निगरानी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट