सेना प्रमुख ने पूर्वी भारत स्थित सैन्य इकाइयों का किया दौरा
जनरल नरवणे मंगलवार तक विभिन्न सैन्य इकाइयों के दौरे पर हैं।
कोलकाता, पांच मई सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने अपने दो दिवसीय दौरे पर पूर्वी भारत की सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लिया।
जनरल नरवणे मंगलवार तक विभिन्न सैन्य इकाइयों के दौरे पर हैं।
एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। सेना प्रमुख ने सोमवार और मंगलवार को उत्तरी बंगाल में स्थित सुकना और बिन्नागुड़ी का दौरा किया।
उन्होंने पानागढ़ का भी दौरा किया जहां देश की पहली माउंटेन स्ट्राइक कोर का मुख्यालय स्थित है।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जनरल नरवणे को सैन्य संचालन की तैयारियों, प्रशिक्षण, साजो सामान और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सैन्य अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।
अधिकारी ने कहा, “सेना प्रमुख ने सैनिकों ने साथ बातचीत की और सीमा के पास स्थिति का जायजा लिया।”
अधिकारी ने बताया कि जनरल नरवणे ने संचालन की तैयारियों और प्रशिक्षण की प्रशंसा की और कोविड-19 महामारी के कठिन समय में अच्छा काम करने के लिए भी सभी अधिकारियों की सराहना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)