देश की खबरें | सेना प्रमुख नरवणे ने अमेरिका के वरिष्ठ कमांडर के साथ बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के विशेष अभियान कमान के कमांडर जनरल रिचर्ड डी क्लार्क के साथ बातचीत की जो द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के विभिन्न प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित रही।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के विशेष अभियान कमान के कमांडर जनरल रिचर्ड डी क्लार्क के साथ बातचीत की जो द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के विभिन्न प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित रही।

जनरल क्लार्क तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमेरिका के विशेष अभियान कमान, यूएसएसओसीओएम के कमांडर जनरल रिचर्ड डी. क्लार्क ने जनरल एम एम नरवणे से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।’’

अधिकारियों ने कहा कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न आयामों पर बातचीत में इसे और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

समझा जाता है कि जनरल नरवणे और जनरल क्लार्क ने अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया।

जनरल नरवणे से मुलाकात से पहले अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सेना ने कहा, ‘‘यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को बढ़ाएगी।’’

साथ ही, जनरल नरवणे ने यूनान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चारलाम्पोस लालौसिस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यह बातचीत भारत और यूनान के बीच रक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित रही।

पिछले कुछ वर्षों में भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं।

पिछले साल अक्टूबर में, भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बीसीए) किया था। यह समझौता दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य प्रौद्योगिकी, रसद और भू-स्थानिक मानचित्रों को साझा करने का प्रावधान करता है।

दोनों देशों ने दो वर्ष बाद कम्युनिकेशंस कम्पैटेबिलिटी एंड सिक्युरिटी एग्रीमेंट (सीओएमसीएएसए) नामक एक अन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जो दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और अमेरिका द्वारा भारत को उच्चस्तीय प्रौद्योगिकी की बिक्री सक्षम बनाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी