देश की खबरें | सेना प्रमुख जनरल पांडे ने श्रीलंकाई सैन्य कमांडर से वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे के साथ व्यापक चर्चा की। यह वार्ता क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय सैन्य भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित रही।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे के साथ व्यापक चर्चा की। यह वार्ता क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय सैन्य भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित रही।

श्रीलंकाई सैन्य अधिकारी तीन से सात दिसंबर तक भारत के दौरे पर हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल लियांगे की भारत यात्रा भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच दीर्घकालिक संबंधों का एक ‘प्रमाण’ है।

जनरल पांडे से मुलाकात से पहले लियांगे को साउथ ब्लॉक प्रांगण में औपचारिक सलामी गारद दिया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की।’’

इसके बाद, लेफ्टिनेंट जनरल लियांगे ने रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह से बातचीत की। श्रीलंकाई सैन्य कमांडर का प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

रक्षा मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ये बैठकें और द्विपक्षीय चर्चाएं दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के साझा लक्ष्यों को रेखांकित करती हैं।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘यह यात्रा दो मित्र पड़ोसियों के बीच राजनयिक और सैन्य संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह वर्षों से पनपे स्थायी सौहार्द को मजबूत करती है, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\