देश की खबरें | मणिपुर में हथियारों, विस्फोटकों की बरामदगी का मामला : एनआईए ने सात के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा जमा किए गए हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी से जुड़े एक मामले में बुधवार को एक किशोर सहित सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एनआईए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा जमा किए गए हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी से जुड़े एक मामले में बुधवार को एक किशोर सहित सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एनआईए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये लोग इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल मणिपुर में आतंकवादी गतिविधियों में करने की योजना बना रहे थे।

इंफाल में एक विशेष एनआईए अदालत में छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ मणिपुर के थौबल में किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया था।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के यारीपोक पुलिस थाने में पिछले साल 13 अगस्त को प्राथमिक तौर पर यह मामला दर्ज किया गया था और एनआईए ने 27 सितंबर, 2021 को फिर से इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था।

एनआईए ने कहा कि ये लोग म्यांमा में स्थित पीएलए के स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषिकांत सिंह के निर्देश पर काम कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\