खेल की खबरें | एरिगेसी ने अनीश गिरी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने शनिवार को यहां मेल्टवॉटर चैम्पियंस टूर फाइनल्स के पांचवें दौर में नीदरलैंड के जीएम अनीश गिरी पर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की।

सान फ्रांसिस्को, 19 नवंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने शनिवार को यहां मेल्टवॉटर चैम्पियंस टूर फाइनल्स के पांचवें दौर में नीदरलैंड के जीएम अनीश गिरी पर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की।

युवा जीएम आर प्रगानांनदा को पोलैंड के जान क्रिस्तोफ डुडा से कड़ी चुनौती मिली जिससे चार रैपिड मैच, दो ब्लिट्ज और एक ‘आर्मागेडोन’ मैच के बाद मुकाबला 3.5-3.5 से बराबरी पर रहा।

भारतीय खिलाड़ी एरिगेसी की यह दूसरी जीत थी जिससे उनके 17 वर्षीय हमवतन प्रगानांनदा के बराबर छह अंक हो गये हैं।

एरिगेसी ने पहला गेम सफेद मोहरों से खेलते हुए 56 चाल में और दूसरा काले मोहरों से खेलते हुए 44 चाल में जीता।

36 चाल के ड्रा से एरिगेसी अपनी दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने इससे पहले दिन अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव को 3-1 से हराया था।

प्रगानांनदा और डुडा के बीच मुकाबला रोमाचंक रहा। डुडा ने पहला गेम जीता लेकिन भारतीय स्टार 53 चाल में दूसरे में जीत हासिल कर बराबरी पर पहुंच गया।

फिर डुडा ने तीसरा और प्रगानांनदा ने चौथा गेम जीता। भारतीय खिलाड़ी ने पहला ब्लिट्ज टाई ब्रेक गेम जीता लेकिन प्रतिद्वंद्वी 41 चाल की जीत से बराबरी पर आ गया।

‘आर्मागेडोन’ (सडन-डेथ गेम) में डुडा और प्रगानानंदा के बीच 90 चाल तक कोई फैसला नहीं हुआ और मुकाबला ड्रा रहा।

नार्वे के दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने वियतनाम के क्वांग लिएम ली को ‘सडन टाई-ब्रेक’ में 4-3 से पराजित किया।

दिन के अन्य मैचों में अमेरिका के वेस्ले सो ने मामेदयारोव को 3-0 से पराजित किया।

कार्लसन 15 अंक से तालिका में शीर्ष पर हैं। डुडा नौ अंक से दूसरे और सो (9) तीसरे स्थान पर हैं।

प्रगानानंदा और एरिगेसी के छह छह अंक हैं जिससे दोनों क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\