विदेश की खबरें | पेसो, डीजल संकट के बीच अर्जेंटीना के वित्त मंत्री ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री मार्टिन गुजमैन ने आर्थिक उथल-पुथल के एक सप्ताह के बाद पद छोड़ दिया, जब अर्जेंटीना की मुद्रा तेज मुद्रास्फीति के बीच डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई और ट्रक ड्राइवरों ने डीजल की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। तत्काल किसी उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की गई।

वित्त मंत्री मार्टिन गुजमैन ने आर्थिक उथल-पुथल के एक सप्ताह के बाद पद छोड़ दिया, जब अर्जेंटीना की मुद्रा तेज मुद्रास्फीति के बीच डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई और ट्रक ड्राइवरों ने डीजल की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। तत्काल किसी उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की गई।

गुजमैन ने फर्नांडीज को संबोधित सात पृष्ठ के पत्र में कहा, ‘‘मैं आपको वित्त मंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे रहा हूं।’’ उन्होंने पत्र को ट्विटर पर साझा किया जिसमें प्रशासन के भीतर की आंतरिक लड़ाई को उजागर किया गया है।

तनाव का जिक्र करते हुए गुजमैन ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। वहीं, उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज ने एक भाषण में सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। उप राष्ट्रपति स्वयं राष्ट्रपति रह चुकी हैं।

यह इस्तीफा आर्थिक उथल-पुथल से भरे सप्ताह के अंत में आया है।

अर्जेंटीना वर्षों से डॉलर की कमी से जूझ रहा है, जो आंशिक रूप से उच्च मुद्रास्फीति के बीच अर्जेंटीना की अपनी मुद्रा में अविश्वास से उपजा है। मुद्रास्फीति 60 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक दर से चल रही है और अर्थशास्त्रियों को आशंका है कि यह दर और बिगड़ती रहेगी।

ट्रक ड्राइवरों के काम रोकने से आर्थिक गतिविधियां बाधित हो गई है, जिसमें अनाज की बंदरगाहों तक आपूर्ति भी शामिल है, जो अर्जेंटीना के मुख्य आयातों में से एक है।

बुधवार को सरकार ने कहा कि वह अधिक जैव ईंधन को ईंधन में मिलाने की अनुमति देकर और डीजल पर आयात कर को निलंबित करके डीजल की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू