खेल की खबरें | हांगकांग में मेस्सी के नहीं खेलने पर अर्जेंटीना का चीन दौरा रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के हांगकांग में प्रदर्शनी क्लब मैच में नहीं खेलने के कारण स्थानीय फुटबॉल अधिकारियों ने चीन दौरे पर अगले महीने होने वाले अर्जेंटीना के दोनों मैत्री मैच को रद्द कर दिये।

हांगकांग, 11 फरवरी स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के हांगकांग में प्रदर्शनी क्लब मैच में नहीं खेलने के कारण स्थानीय फुटबॉल अधिकारियों ने चीन दौरे पर अगले महीने होने वाले अर्जेंटीना के दोनों मैत्री मैच को रद्द कर दिये।

बीजिंग फुटबॉल संघ ने शनिवार को कहा कि वह मार्च में बीजिंग में आइवरी कोस्ट के खिलाफ अर्जेंटीना का मैत्री मैच आयोजित नहीं करेगा। संघ ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘बीजिंग की इस समय वो मैच आयोजित कराने की योजना नहीं है जिसमें लियोनल मेस्सी को हिस्सा लेना था। ’’

वहीं एक दिन पहले चीन के खेल अधिकारियों ने नाईजीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना का प्रदर्शनी मैच रद्द कर दिया था।

मेस्सी की कप्तानी में विश्व कप चैम्पियन अर्जेंटीना को 18 से 26 मार्च तक के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान चीन का दौरा करना था। इस दौरे पर अर्जेंटीना को बीजिंग में आइवरी कोस्ट और हांगझोउ में नाईजीरिया के खिलाफ मैच खेलने थे।

लेकिन मेस्सी ने अपने इंटर मियामी क्लब के साथ दौरे पर हांगकांग में प्रशंसकों को नाराज कर दिया था। वह पिछले रविवार को ‘ग्रोइन’ चोट के कारण यहां आयोजित क्लब के मैत्री मैच में नहीं खेले और बेंच पर बैठे रहे थे।

वहीं बुधवार को वह तोक्यो में विसेल कोबे के खिलाफ मैच में 30 मिनट तक मैदान पर उतरे थे जिससे खेल प्रेमी उनके चोट की बात पर विश्वास नहीं कर रहे और वे काफी नाराज हो गये।

शुक्रवार को अर्जेंटीना और नाईजीरिया के बीच मैत्री मैच रद्द कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट