खेल की खबरें | विश्व कप जीत के बाद अर्जेन्टीना की टीम का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान लियोनल मेस्सी की अगुआई में अर्जेन्टीना की राजधानी के ठीक बाहर इजेइजा में तड़के तीन बजे विमान से उतरने पर टीम का प्रशंसकों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। इस दौरान टीम के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछाया गया था।

कप्तान लियोनल मेस्सी की अगुआई में अर्जेन्टीना की राजधानी के ठीक बाहर इजेइजा में तड़के तीन बजे विमान से उतरने पर टीम का प्रशंसकों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। इस दौरान टीम के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछाया गया था।

विमान से सबसे मेस्सी विश्व कप ट्रॉफी थामे हुए कोच लियोनल स्केलोनी के साथ उतरे जिन्होंने कप्तान के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। ये दोनों इसके बाद एक बैनर के करीब से उतरे जिस पर लिखा था ‘धन्यवाद, चैंपियन्स’।

खिलाड़ियों का स्वागत रॉक बैंड ला मोस्का ने ‘मुचाचोस’ गाते हुए किया। यह गाना एक प्रशंसक ने बैंड के एक पुराने गीत की धुन पर लिखा था और कतर में विश्व कप में अर्जेंटीना के प्रशंसकों के लिए टीम का एक लोकप्रिय अनौपचारिक गीत बन गया था।

विश्व चैंपियन टीम के सदस्य इसके बाद ऊपर से खुली बस में सवार हुए और मेस्सी सहित कई खिलाड़ियों को ‘मुचाचोस’ को गाते देखा गया जबकि वे अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) के मुख्यालय तक की यात्रा करने के लिए सभी का इंतजार कर रहे थे।

खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक हाईवे पर जुटे थे और अर्जेन्टीना के ध्वज को लहरा रहे थे जिसके कारण बस काफी धीमी गति से चल रही थी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास किया।

हवाई अड्डे से एएफए मुख्यालय तक लगभग 11 किलोमीटर की यात्रा करने में बस को लगभग एक घंटे का समय लगा जहां खिलाड़ियों का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

वे एएफए मुख्यालय में कुछ घंटों के लिए सोएंगे और बाद में मंगलवार को बस से ओबिलिस्क के लिए रवाना होंगे जो ब्यूनस आयर्स का प्रतिष्ठित स्थल है।

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने मंगलवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है ताकि देश जीत का जश्न मना सके।

अर्जेन्टीना ने रविवार को फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब जीता। दोनों टीम 90 मिनट के निर्धारित समय के बाद 2-2 और फिर 30 मिनट के अतिरिक्त समय के बाद 3-3 से बराबर थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड