विदेश की खबरें | ईरान की सहायता करने के लिए तैयार हैं: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस विभिन्न तरीकों से ईरान की मदद करने के लिए तैयार है, जो तेहरान के अनुरोध पर निर्भर करेगा। यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कही।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मास्को, 23 जून रूस विभिन्न तरीकों से ईरान की मदद करने के लिए तैयार है, जो तेहरान के अनुरोध पर निर्भर करेगा। यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कही।

पेस्कोव ने एक प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान को क्या चाहिए। हमने मध्यस्थता के अपने प्रयासों की पेशकश की है। ये पक्का है।’’

पेस्कोव ने कहा कि रूस ने ईरान-इजराइल युद्ध पर अपना रुख खुले तौर पर घोषित कर दिया है तथा इसे तेहरान के लिए समर्थन का एक महत्वपूर्ण रूप बताया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपना रुख बता दिया है। यह भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है, ईरानी पक्ष के लिए समर्थन का एक रूप है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में हुई बातचीत में ईरान का विषय बार बार आया है।

पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा, "ईरान के विषय पर राष्ट्रपतियों ने अपनी हालिया बातचीतों के दौरान कई बार चर्चा की।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त