खेल की खबरें | तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को रजत, धीरज को व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष रिकर्व टीम को रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप पहले चरण में शूट आफ में चीन से मिली पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

अंताल्या, 23 अप्रैल भारतीय पुरूष रिकर्व टीम को रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप पहले चरण में शूट आफ में चीन से मिली पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

भारतीय टीम की नजरें 2010 के बाद विश्व कप में पहले स्वर्ण पदक पर थी । तरूणदीप राय, अतनु दास और धीरज बोम्मादेवरा की भारतीय टीम ने 0 . 4 से पिछड़ने के बाद बराबरी की और मुकाबले को शूटआफ में खींचा ।

तीनों हालांकि 4 . 5 (54 . 55, 50 . 56, 59 . 58, 56 . 55, 28 . 28) से हार गए। चीन की टीम ने स्वर्ण पदक जीता जिसमें लि झोंगयुआन, कि शयांगशुओ और वेइ शाहोक्सू शामिल थे ।

धीरज ने इसके बाद विश्व कप में पदार्पण करते हुए दूसरा पदक जीता जब सेना के 20 साल के इस निशानेबाज ने व्यक्तितगत रिकर्व वर्ग में कजाखस्तान के इलफत अब्दुलिन को 7 . 3 (28 . 28, 29 . 26, 28 . 29, 29 . 27, 29 . 27) कांस्य पदक अपने नाम किया।

धीरज को हालांकि मलाल रहेगा कि वह रजत पदक नहीं जीत पाए क्योंकि मालदोवा के डेन ओलारू के खिलाफ 4 . 0 की बढ़त बनाने के बावजूद उन्हें सेमीफाइनल में 4 . 6 से हार झेलनी पड़ी।

भारत ने इस तरह अपने अभियान का अंत दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ किया।

टीम स्पर्धा में भारत का दूसरे सेट में प्रदर्शन खराब रहा जिसमें भारतीय तिकड़ी 60 में से 50 अंक ही बना सकी जबकि चीन ने छह अंक के अंतर से सेट जीता और 4 . 0 की बढ़त बनाई।

भारत की शुरुआत धीमी रही और चीन ने एक अंक से पहला सेट जीता । तीसरे सेट में भारत ने वापसी करके पांच बार दस का स्कोर किया । भारत ने चौथा सेट भी एक अंक से जीता ।

भारतीय टीम 2014 में भी मेडेलिन में दूसरे चरण और व्रोक्लॉ में चौथे चरण में विश्व कप जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन हार गई ।

भारत ने पुरूषों के रिकर्व वर्ग में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं ।

भारत ने आखिरी बार पुरूषों के रिकर्व वर्ग में विश्व कप स्वर्ण पदक 2010 में शंघाई में जीता था । उस टीम में सेना के तरूणदीप राय भी थे जबकि उनके साथ जयंत तालुकदार और राहुल बनर्जी ने जापान को फाइनल में हराया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट