खेल की खबरें | आर्चर अंगूठे की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टीम ने कहा कि इंग्लैंड की मेडिकल टीम अगले दो सप्ताह में आर्चर की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करेगी जिससे कि यह निर्धारित किया जा सके कि वह कब मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

टीम ने कहा कि इंग्लैंड की मेडिकल टीम अगले दो सप्ताह में आर्चर की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करेगी जिससे कि यह निर्धारित किया जा सके कि वह कब मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

आर्चर की जगह ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया गया है।

श्रृंखला का पहला मैच 29 मई को एजबेस्टन में होगा।

वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने के बाद से आर्चर कोहनी और पीठ की चोटों से जूझ रहे हैं।

हालांकि इस साल राजस्थान रॉयल्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिबद्धताओं के अलावा आर्चर ने साल की शुरुआत से इंग्लैंड के 11 में से नौ सीमित ओवरों के मुकाबलों में हिस्सा लिया है।

टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के बाद रॉयल्स ने आईपीएल के अंतिम हिस्से के लिए इस स्टार तेज गेंदबाज को वापस नहीं बुलाने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\