जरुरी जानकारी | आर्सेलरमित्तल का जून तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 179.3 करोड़ डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस्पात और खनन क्षेत्र की वैश्विक कंपनी आर्सेलरमित्तल का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 179.3 करोड़ डॉलर पहुंच गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से असाधारण मदों के सकारात्मक प्रभाव के कारण हुई है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई इस्पात और खनन क्षेत्र की वैश्विक कंपनी आर्सेलरमित्तल का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 179.3 करोड़ डॉलर पहुंच गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से असाधारण मदों के सकारात्मक प्रभाव के कारण हुई है।

लक्जमबर्ग स्थित कंपनी ने बृहस्पतिवार को जून तिमाही, 2025 के इस वित्तीय नतीजे की घोषणा की। पिछले साल की समान तिमाही में इसने 50.4 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।

आर्सेलरमित्तल की भारत में मौजूदगी एएमएनएस इंडिया के रूप में है जो उसका निप्पॉन स्टील के साथ संयुक्त उपक्रम है।

कंपनी ने बयान में कहा कि जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही के 80.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 179.3 करोड़ डॉलर हो गया। इसमें 80 करोड़ डॉलर की असाधारण आय (हानि और कर प्रभावों को समायोजित करने के बाद) भी शामिल है।

जनवरी-जून की अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 259.8 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 144.2 करोड़ डॉलर था। इसमें असाधारण मदों के साथ-साथ विदेशी मुद्रा लाभ भी प्रमुख कारक रहे।

आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदित्य मित्तल ने कहा, "हम अपने नतीजों में वर्ष 2024 के मुकाबले सुधार देख रहे हैं।... कंपनी का मजबूत बही-खाता और विविध कारोबारी ढांचा उसे वृद्धि में निवेश और शेयरधारकों को लगातार लाभ देने में सक्षम बनाता है।"

भारत के बारे में कंपनी ने कहा कि देश सबसे तेजी से बढ़ता हुआ प्रमुख इस्पात बाजार बना हुआ है और बुनियादी ढांचा निवेश के चलते मांग मजबूत बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट