जरुरी जानकारी | आर्सेलरमित्तल को दिसंबर तिमाही में 296.6 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आर्सेलरमित्तल को बीते साल की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 296.6 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने इसके लिए इस्पात की कम कीमतों को कारण बताया है।

नयी दिल्ली/लक्जमबर्ग, आठ फरवरी इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आर्सेलरमित्तल को बीते साल की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 296.6 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने इसके लिए इस्पात की कम कीमतों को कारण बताया है।

कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुपालन करती है।

लक्जमबर्ग की कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 26.1 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया है। इस दौरान कंपनी का इस्पात उत्पादन मामूली बढ़कर 1.37 करोड़ टन रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.32 करोड़ टन था।

दिसंबर, 2023 की तिमाही के दौरान उसकी इस्पात की कुल आपूर्ति 1.33 करोड़ टन रही है, जो 2022 की समान तिमाही में 1.26 करोड़ टन थी।

कंपनी की बिक्री चौथी तिमाही घटकर 14.6 अरब डॉलर रही है, जो 2022 की चौथी तिमाही में 16.9 अरब डॉलर रही थी।

आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मित्तल ने कहा, “पूरे वर्ष के लिए हमारे परिणाम हाल के वर्षों में हमारे लागत आधार, परिसंपत्ति पोर्टफोलियो और बहीखातों में किए गए संरचनात्मक सुधारों के लाभ को दर्शाते हैं।”

पूरे वर्ष 2023 के लिए आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ कई गुना घटकर 91.9 करोड़ डॉलर रहा, जो 2022 में 930.2 करोड़ डॉलर था।

पिछले साल कंपनी का कच्चा इस्पात उत्पादन घटकर 5.81 करोड़ टन रह गया, जो 2022 में 5.9 करोड़ टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड