जरुरी जानकारी | शहरी योजनाओं पर 2014 से करीब 12 लाख करोड़ रुपये हुए खर्च, संप्रग से आठ गुना: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पिछले आठ वर्षों में शहरी विकास योजनाओं पर करीब 12 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल के 10 साल में यह राशि सिर्फ 1.57 लाख करोड़ रुपये थी। आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 12 मई सरकार ने पिछले आठ वर्षों में शहरी विकास योजनाओं पर करीब 12 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल के 10 साल में यह राशि सिर्फ 1.57 लाख करोड़ रुपये थी। आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

वह यहां प्रगति मैदान में इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन (आईपीए) द्वारा आयोजित तीन दिन की प्रदर्शनी ‘प्लंबएक्स इंडिया’ को संबोधित कर रहे थे।

पुरी ने आईपीए की पहल ‘भारत टैप’ की शुरुआत की, जिसका मकसद पानी की खपत को कम करना है।

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय पानी बचाने के लिए इस अभियान में शामिल होगा। ‘भारत टैप’ के तहत कम बहाव वाले टैप और फिक्स्चर के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने नारेडको माही (रियल एस्टेट संस्था नारेडको की महिला शाखा) की पहल ‘निर्मल जल प्रयास’ की शुरुआत भी की। इस पहल का मकसद पानी की बचत को प्रोत्साहित करना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार ने 2004-2014 तक दस वर्षों में सभी शहरी योजनाओं पर कुल मिलाकर 1.57 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे।’’

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के तहत खर्च आठ गुना बढ़ गया है।

पुरी ने कहा, ‘‘यह (शहरी योजनाओं पर खर्च) आठ गुना या करीब 12 लाख करोड़ रुपये होना चाहिए।’’

मंत्री ने कहा कि अमृत 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का परिव्यय 4.71 लाख करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड