जरुरी जानकारी | पीएसीएल के लगभग 21 लाख निवेशकों को मिल चुका है उनका पैसाः सेबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएसीएल की गैरकानूनी निवेश योजनाओं में 19,000 रुपये तक के दावे करने वाले लगभग 21 लाख निवेशकों को रिफंड के तौर पर अब तक 1,022 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएसीएल की गैरकानूनी निवेश योजनाओं में 19,000 रुपये तक के दावे करने वाले लगभग 21 लाख निवेशकों को रिफंड के तौर पर अब तक 1,022 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपनी जांच में पाया था कि कृषि और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर निवेशकों से पैसे जुटाने वाली पीएसीएल ने गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिये 60,000 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किए थे।

इन निवेशकों को उनके फंसे हुए पैसे लौटाने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली एक समिति ने रिफंड प्रक्रिया शुरू की थी।

सेबी ने बयान में कहा कि अभी तक लोढ़ा समिति ने 19,000 रुपये तक की बकाया (मूलधन) राशि वाले कुल 20,84,635 पात्र आवेदनों के संबंध में सफलतापूर्वक रिफंड कर दिया है। यह राशि कुल मिलाकर 1,021.84 करोड़ रुपये है।

सेबी ने दिसंबर, 2015 में निवेशकों का पैसा न लौटाने पर पीएसीएल और उसके नौ प्रवर्तकों एवं निदेशकों की सभी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था।

इसके पहले बाजार नियामक ने 22 अगस्त, 2014 को कहा था कि पीएसीएल और उसके प्रवर्तक एवं निदेशक निवेशकों का पैसा लौटाएं।

बकायेदारों को आदेश की तारीख से तीन महीने के भीतर योजनाओं को बंद करने और निवेशकों को पैसा वापस करने का निर्देश दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी