देश की खबरें | अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्पित उद्यम पूंजी कोष को मंजूरी से अंतरिक्ष कार्यक्रम को गति मिलेगी : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्पित उद्यम पूंजी कोष को मंजूरी दिए जाने को बृहस्पतिवार को एक शानदार खबर बताया और कहा कि यह कई नवान्वेषी युवाओं को अवसर तथा देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को गति देगा।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्पित उद्यम पूंजी कोष को मंजूरी दिए जाने को बृहस्पतिवार को एक शानदार खबर बताया और कहा कि यह कई नवान्वेषी युवाओं को अवसर तथा देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को गति देगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्पित एक हजार करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित उद्यम पूंजी कोष को कोष संचालन की अवधि से पांच साल तक बढ़ाए जाने की योजना है। यह कोष रणनीतिक रूप से भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को आगे बढ़ाने, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए शानदार खबर! अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्पित एक उद्यम पूंजी कोष स्थापित करने के मंत्रिमंडल के निर्णय का युवाओं पर अभूतपूर्व प्रभाव पड़ेगा। यह कई नवान्वेषी युवाओं को अवसर देगा और हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को गति देगा।’’

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने पर भी खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश, बिहार और तेलंगाना में संपर्क और वाणिज्य को बढ़ावा देंगी।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज 67098 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।

पहली परियोजना के अंतर्गत नरकटियागंज- रक्‍सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा और सीतामढ़ी-मुज्‍जफरपुर की 256 किलोमीटर लंबी दो रेल लाइन बिछाई जाएंगी। दूसरी परियोजना के तहत एरूपालेम-अमरावती-नामबुरू रेल लाइन आंध्र प्रदेश के एनटीआर विजयवाड़ा और गुंटूर तथा तेलंगाना के खम्‍माम जिले से गुजरेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड