देश की खबरें | मद्रास उच्च न्यायालय में दस अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय में मंगलवार को दस नए अतिरिक्त न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर मद्रास उच्च न्यायालय में मंगलवार को दस नए अतिरिक्त न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया।

कानून मंत्रालय की ओर से जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: आप नेता राघव चड्ढा का केंद्र पर निशाना, कहा-भाजपा सरकार को इसे अहंकार की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए.

पहली अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठता के क्रम में के. षण्मुगा सुंदरम, सती कुमार सुकुमार कुरुप, मुरली शंकर कुप्पुराजु, मंजुला रामराजू नल्लईया और टी टी वलयापलयम को मद्रास उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

दूसरी अधिसूचना के अनुसार गोविंदराजू चंद्रशेखरन, ए ए नक्कीरन, वीरसामी शिवज्ञानम, गणेशन इलंगोवन और आनंदी सुब्रमण्यन को मद्रास उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़े | BrahMos Missile: नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी-शिप वर्जन का किया सफल परीक्षण.

न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार को न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अलग-अलग प्रस्ताव मिला था इसलिए दो अलग अधिसूचनाएं जारी की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू