देश की खबरें | बीसीसीआई के नए सचिव की नियुक्ति शीर्ष परिषद के एजेंडे का हिस्सा नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद बुधवार को बोर्ड के कामकाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेगी लेकिन निवर्तमान सचिव जय शाह की जगह नए सचिव की नियुक्ति एजेंडे में शामिल नहीं है।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद बुधवार को बोर्ड के कामकाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेगी लेकिन निवर्तमान सचिव जय शाह की जगह नए सचिव की नियुक्ति एजेंडे में शामिल नहीं है।

पांच दिन में बेंगलुरू में होने वाली बोर्ड की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले यह शीर्ष परिषद की आखिरी बैठक होगी। शाह के आईसीसी चेयरमैन के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद नए सचिव की नियुक्ति जरूरी हो गई है।

हालांकि वह आगामी एजीएम के दौरान बीसीसीआई सचिव के रूप में अपनी मौजूदा भूमिका से नहीं हटेंगे क्योंकि उन्हें एक दिसंबर से ही आईसीसी में अपना नया पद संभालना है।

लेकिन नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा भी शीर्ष परिषद के एजेंडे में सूचीबद्ध आठ मदों का हिस्सा नहीं है जिसमें बायजू के मामले पर अपडेट शामिल है।

बीसीसीआई का अपने पूर्व टाइटल प्रायोजक बायजू के साथ भुगतान निपटारे को लेकर विवाद है। इस संकटग्रस्त एडटेक फर्म ने पिछले साल मार्च में बीसीसीआई के साथ अपना प्रायोजन करार समाप्त कर दिया था।

बायजू रवींद्रन द्वारा सह स्थापित इस बेंगलुरू स्थित कंपनी ने शुरुआत में मार्च 2019 में तीन साल के लिए जर्सी प्रायोजन करार किया था जिसे जिसे बाद में कथित तौर पर पांच करोड़ 50 लाख डॉलर की राशि के लिए एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था।

सितंबर 2022 तक भुगतान किया गया था लेकिन विवाद अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक के बकाये के भुगतान को लेकर है।

बेंगलुरू के बाहरी इलाके में अत्याधुनिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के उद्घाटन पर भी चर्चा होगी।

वर्तमान में एनसीए दो दशक से भी अधिक समय पहले अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में कार्य करता है।

मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय के बाहरी हिस्से का नवीनीकरण कार्य शुरू करने और पूर्वोत्तर विकास परियोजना को मंजूरी देना भी एजेंडे का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें