देश की खबरें | दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 1,300 नर्सों की नियुक्ति, आयुष्मान वैन को हरी झंडी दिखाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए रविवार को 1,300 से अधिक नए नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की और आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन की शुरुआत की।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए रविवार को 1,300 से अधिक नए नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की और आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और अन्य वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने पिछली सरकार की तीखी आलोचना की और आरोप लगाया कि उसने राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को खराब होने दिया।

उन्होंने कहा, "अतीत में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा इतनी खराब स्थिति में थी कि प्रति 1,000 लोगों पर केवल 0.42 अस्पताल बिस्तर उपलब्ध थे।"

उन्होंने कहा, "38 अस्पतालों में केवल छह एमआरआई मशीन और 12 सीटी स्कैन मशीन थीं। दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को अक्सर वापस लौटना पड़ता था।"

गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक पहल के तहत व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, "दवाओं की खरीद और अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ, 22 अस्पतालों की घोषणा की गई लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए।"

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, "ये नर्सें और स्वास्थ्य कर्मी राजधानी में एक नए, मजबूत स्वास्थ्य सेवा ढांचे की रीढ़ बनेंगे।"

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी और इस अवसर को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, "15 साल बाद इन नर्सिंग अधिकारियों को आखिरकार नौकरी की सुरक्षा मिल गई है। यह महज एक सरकारी आदेश का नतीजा नहीं है, यह दिल्ली की जनता द्वारा भाजपा को चुनने का नतीजा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\