जरुरी जानकारी | एप्पल की भारत में निवेश की योजनाएं बरकरार: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईफोन बनाने वाली एप्पल की भारत में निवेश की योजनाएं बरकरार हैं और कंपनी ने देश में अपने उत्पादों के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 मई आईफोन बनाने वाली एप्पल की भारत में निवेश की योजनाएं बरकरार हैं और कंपनी ने देश में अपने उत्पादों के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के तुरंत बाद, भारतीय अधिकारियों ने अमेरिका के क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के अधिकारियों से बात की। ट्रंप ने बयान में कहा कि उन्होंने एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक से भारत में विनिर्माण में कमी करने के लिए कहा है।

सूत्र ने कहा, ‘‘एप्पल ने कहा है कि भारत में उसकी निवेश योजनाएं बरकरार हैं और वह भारत को अपने उत्पादों के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में जारी रखने का प्रस्ताव है।’’

इस संबंध में एप्पल को ई-मेल के जरिये भेजे गये सवालों का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।

इससे पहले, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कुक से बात की और उन्हें बताया कि वह नहीं चाहते कि एप्पल भारत में अपने उत्पाद बनाए और इसके बजाय अमेरिका में उत्पादन बढ़ाए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, हमारे पास एप्पल है... और कल मुझे टिम कुक के साथ थोड़ी परेशानी हुई। मैंने उनसे कहा, टिम, आप मेरे मित्र हैं। मैंने आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। आप 500 अरब डॉलर लेकर आ रहे हैं। लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि आप पूरे भारत में विनिर्माण करने जा रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप भारत में विनिर्माण करें। यदि आप भारत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आप भारत में विनिर्माण कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है और भारत में सामान बेचना बहुत मुश्किल है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘...मैंने टिम से कहा... हमने आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। हमने चीन में आपके बनाये सभी संयंत्रों को वर्षों तक बर्दाश्त किया। अब आपको हमारे लिए विनिर्माण करना होगा। हमें इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं है कि आप भारत में विनिर्माण करें। भारत खुद अपना देखभाल कर सकता है। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप यहां विनिर्माण करें। और एप्पल संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्पादन बढ़ाने जा रही है।’’

कुक ने घोषणा की है कि कर अनिश्चितता के बीच एप्पल जून तिमाही में अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादातर आईफोन भारत से लेगी, जबकि चीन में अन्य बाजारों के लिए मोबाइल फोन का विनिर्माण किया जाएगा।’’

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आईफोन के वैश्विक उत्पादन का 15 प्रतिशत भारत से आता है। फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन इंडिया (टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बहुलांश हिस्सेदारी वाली) आईफोन के विनिर्माण में लगी हुई हैं।

फॉक्सकॉन ने निर्यात के लिए तेलंगाना में एप्पल एयरपॉड्स का विनिर्माण भी शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी