जरुरी जानकारी | भारत में ऐपल का कारोबार अभी भी अवसरों के मुकाबले काफी कम है: टिम कुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी की भारत में बाजार हिस्सेदारी उपलब्ध अवसरों के मुकाबले काफी कम है, और वहां भविष्य में खुदरा स्टोरों को खोलना एक बड़ी पहल होगी।

न्यूयॉर्क, 28 जनवरी ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी की भारत में बाजार हिस्सेदारी उपलब्ध अवसरों के मुकाबले काफी कम है, और वहां भविष्य में खुदरा स्टोरों को खोलना एक बड़ी पहल होगी।

ऐपल ने 23 सितंबर को भारत में ऐपल स्टोर की ऑनलाइन शुरुआत की थी, जिसके जरिए पहली बार देश भर के ग्राहकों को सीधे उत्पादों की पूरी श्रृंखला और सेवाओं की पेशकश की गई।

कुक ने बुधवार को 2021 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय संभावनाओं पर चर्चा के दौरान कहा, ‘‘यदि आप भारत का उदाहरण लें, तो हमारा कारोबार पिछले साल की तुलना में दोगुना हो गया है। लेकिन वहां हमारा व्यापार अभी भी उपलब्ध अवसरों की तुलना में काफी कम है। और आप दुनिया भर में ऐसे और भी बाजार पा सकते हैं।’’

भारतीय बाजार में ऐपल के प्रयासों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुक ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले बताया, ऐसे कई बाजार हैं। भारत उनमें से एक है, जहां हमारी हिस्सेदारी काफी कम है। एक साल पहले के मुकाबले हमने सुधार किया है। इस अवधि में हमारा कारोबार लगभग दोगुना हो गया। और हम इस बढ़ोतरी के बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऐपल भारत में कई पहल कर रहा है। ‘‘उदाहरण के लिए, हमने वहां ऑनलाइन स्टोर खोला, और बीती तिमाही ऑनलाइन स्टोर की पहली पूर्ण तिमाही थी। इसकी एक शानदार प्रतिक्रिया मिली और इससे पिछली तिमाही के हमारे लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिली।’’

कुक ने आगे कहा विकसित बाजारों में भी वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\