जरुरी जानकारी | एप्पल 20 सितंबर से शुरू करेगी आईफोन 16 की बिक्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रीमियम मोबाइल उपकरण विनिर्माता कंपनी एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 शृंखला के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर प्रीमियम मोबाइल उपकरण विनिर्माता कंपनी एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 शृंखला के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी।

एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “आईफोन 16 की पूरी सीरीज कल पूरे देश में उपलब्ध होगी।”

हालांकि, कंपनी ने भारत में विनिर्मित आईफोन प्रो सीरीज की उपलब्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की।

यह पहली बार है जब कंपनी आईफोन प्रो सीरीज को पिछले संस्करण की तुलना में कम कीमत पर बेच रही है, जिसका मुख्य कारण हालिया बजट में आयात शुल्क में कटौती है।

कंपनी ने बयान में कहा, “आईफोन 16 प्रो की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है।”

करीब एक साल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और एक टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होंगे। इनमें आईफोन सीरीज में अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले आकार 6.3 इंच और 6.9 इंच होगा।

हालांकि, भारत में असेंबल आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है।

एप्पल ने कहा था, “आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और आईफोन 16 प्लस की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट