जरुरी जानकारी | एप्पल ने भारत में आईफोन-12 का उत्पादन शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल भारत में आईफोन-12 मॉडल की एसेंबली शुरू कर रही है। इस कदम से कंपनी को देश में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 11 मार्च अमेरिका की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल भारत में आईफोन-12 मॉडल की एसेंबली शुरू कर रही है। इस कदम से कंपनी को देश में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

एप्पल ने भारत में अपने कुछ आईफोन उत्पादन को लेकर फॉक्सकॉन और विस्ट्रोन जैसी तीसरे पक्ष विनिर्माताओं के साथ गठजोड़ किया है। इसमें आईफोन एसई, आईफोन 10आर और आईफोन 11 शामिल हैं।

अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एप्पल अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाओं के लिये बेहतरीन उत्पाद बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है...हमें इस बात की खुशी है कि हम भारत में अपने स्थानीय ग्राहकों के लिये आईफोन-12 का उत्पादन शुरू कर रहे हैं।’’

हालांकि कंपनी ने आपूर्तिकर्ता भागीदार का नाम नहीं बताया लेकिन सूत्रों के अनुसार फॉक्सकॉन भारत में आईफोन-12 बनाएगी।

एप्पल ने 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में आईफोन का विनिर्माण शुरू किया था।

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत को मोबाइल और कल-पुर्जों के विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनाने के प्रयास का सकारात्मक परिणाम आ रहा है और इस पर दुनिया का ध्यान गया है। इससे देश में बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड