देश की खबरें | कर्नाटक में 49 छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों से बचाव के उपायों में ढील नहीं देने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तटीय शहर मंगलुरू के निकट एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले केरल के 49 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों से बचाव के उपायों में ढील नहीं देने की अपील की है।

बेंगलुरू, चार फरवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तटीय शहर मंगलुरू के निकट एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले केरल के 49 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों से बचाव के उपायों में ढील नहीं देने की अपील की है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुधाकर के़ ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,‘‘ मंगलुरु के निकट उल्लाल के एक नर्सिंग कॉलेज के 49 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि की खबर यह याद दिलाती है कि कोविड-19 वायरस के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि कोविड का खतरा अब भी है, कृपया जरूरी एहतियात बरतते रहिए।’’

अधिकारियों ने दक्षिण कन्नड़ जिले के ‘आलिया नर्सिंग संस्थान’ को बुधवार को बंद कर दिया।

दक्षिण कन्नड़ जिले के नोडल अधिकारी डॉ एच अशोक ने बताया कि छात्रों और कर्मचारियों के 104 नमूनों में से नर्सिंग के 49 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और ये सब लोग एक माह की छुट्टी के बाद परीक्षाओं के लिए लौटे थे।

कॉलेज परिसर को 19फरवरी तक के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 426 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 9,40,596 हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\