देश की खबरें | बड़ा दिल दिखाकर सावरकर विरोधी टिप्पणी के लिए माफी मांगें : नितिन गडकरी ने राहुल गांधी से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी.डी. सावरकर पर उनकी आलोचनात्मक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा।

नागपुर, चार अप्रैल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी.डी. सावरकर पर उनकी आलोचनात्मक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा।

उन्होंने कहा कि किसी को भी उनका (सावरकर का) अपमान करने का अधिकार नहीं है।

गडकरी ने नागपुर के शंकर नगर में 'सावरकर गौरव यात्रा' के तहत आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को यह महसूस करना चाहिए कि उन्होंने कुछ गलतफहमी के कारण सावरकर का अपमान किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और अपने "अपराध" के लिए माफी मांगनी चाहिए।

गडकरी ने कहा, "उन्हें सावरकर का अपमान करने का अधिकार किसने दिया है? कोई भी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।"

गडकरी ने हल्के-फुल्के अंदाज में गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने (राहुल ने) यात्रा के जरिए देश के युवाओं को सावरकर के जीवन और संदेश के बारे में जानने का मौका दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी