जरुरी जानकारी | अपोलो हॉस्पिटल बुधवार को देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अपोलो हॉस्पिटल ने मंगलवार को कहा कि वह 30 जून को पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन करेगा।

नयी दिल्ली, 29 जून अपोलो हॉस्पिटल ने मंगलवार को कहा कि वह 30 जून को पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन करेगा।

अपोलो हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि यह अभियान 50 शहरों में 200 से अधिक अपोलो टीकाकरण केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक चलाया जाएगा।

बयान के मुताबिक टीकाकरण के इच्छुक लोग अपोलो 24/7 ऐप का उपयोग करके स्लॉट बुक कर सकते हैं और निकटतम अपोलो टीकाकरण केंद्र का चयन कर सकते हैं। अपोलो हस्पिटल ने टीकाकरण के लिये अपने दस हजार से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है।

अपोलो हॉस्पिटल समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष शोभना कानिनेनी ने कहा कि यह अभियान अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। टीकाकरण तीसरी लहर के खिलाफ बचाव का सबसे बेहतर तरीका है। टीकाकरण से जीवन को सामान्य बनाने में मदद मिलेगी और अपोलो हस्पिटल इसके लिये लगातार प्रयास करता रहेगा।

टीकाकरण का यह अभियान जुलाई 2021 तक 50 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य हासिल करने के सरकार के प्रयासों को समर्थन देने में अपोलो की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। स्वास्थ्य कंपनी ने कहा है कि वह अब तक देशभर में 21 लाख लोगों को टीका लगा चुका है। वह निजी क्षेत्र की टीका लगाने वाली सबसे बड़ी भागीदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा