जरुरी जानकारी | एपीडा कृषि, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रणनीति पर कर रहा विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय की इकाई एपीडा भारत से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रणनीति तैयार करने पर विचार कर रही है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, चार मई वाणिज्य मंत्रालय की इकाई एपीडा भारत से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रणनीति तैयार करने पर विचार कर रही है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद प्राधिकरण (एपीडा) ने पिछले सप्ताह यहां रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए एक अंतर-मंत्रालयी वार्ता आयोजित की थी।

राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों, नीति विशेषज्ञों, कृषि व्यापार और प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र के उद्योग जगत के दिग्गजों ने भी चर्चा में भाग लिया।

इस मंच पर वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि सरकार भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए लॉजिस्टिक संबंधी बाधाओं को कम करने और बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत और अनुसंधान संस्थानों को बहु-क्षेत्रीय परामर्श का हिस्सा होना चाहिए ताकि कृषि निर्यात में नवाचार और स्थिरता के लिए अनुसंधान और विकास पर प्रमुख ध्यान दिया जा सके।

सचिव ने कहा कि कृषि उत्पादन और उत्पादकता दोनों ही समय की मांग हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय सत्रों के दौरान सामने आए विचारों और रणनीतियों पर आगे विचार-विमर्श करेगा।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव सुब्रत गुप्ता ने सतत निर्यात वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और मूल्य संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप बुनियादी ढांचे, स्वच्छता के साथ केंद्र, राज्य सरकारों, विभिन्न विभागों और उद्योग हितधारकों के बीच अधिक तालमेल की आवश्यकता है।

वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने कृषि, प्रसंस्कृत खाद्य और मूल्यवर्धित उत्पादों को नए भौगोलिक क्षेत्रों में ले जाने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच अधिक तालमेलपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू