देश की खबरें | मादक पदार्थ के मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाएगा: मुख्यमंत्री मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि मादक पदार्थ से जुड़े मामले में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

संगरूर, 29 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि मादक पदार्थ से जुड़े मामले में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

मान की यह टिप्पणी कांग्रेस नेताओं द्वारा 2015 के मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना करने के एक दिन बाद आई है। कांग्रेस ने खैरा की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो कोई भी मादक पदार्थ के मामलों में शामिल पाया जाएगा उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

मान ने कहा, ‘‘अगर किसी व्यक्ति का नाम पांच, 10 या 15 साल पहले मादक पदार्थ से जुड़े मामले में आया था, लेकिन उसने बाद की सरकारों की मदद से इसे हटवा दिया या कोई और तरीका अपनाया, तो अब ऐसा नहीं होगा और ऐसे लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप), दोनों ही दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं जो 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं।

खैरा की गिरफ्तारी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के सदस्य दलों के बीच सीट बंटवारे के लिए बातचीत के बीच हुई है।

पंजाब कांग्रेस पहले ही आम चुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ‘आप’ के साथ किसी भी गठबंधन का विरोध कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट