विदेश की खबरें | भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह का सैन्य टकराव पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होगा: गुतारेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि यह ‘‘बहुत ही आवश्यक’’ है कि भारत और पाकिस्तान एक साथ आएं तथा अपनी समस्याओं पर गंभीरता से बात करें। गुतारेस ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी प्रकार का सैन्य टकराव उनके लिए तथा पूरी दुनिया के लिए ‘‘विनाशकारी’’ होगा।

संयुक्त राष्ट्र, 29 जनवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि यह ‘‘बहुत ही आवश्यक’’ है कि भारत और पाकिस्तान एक साथ आएं तथा अपनी समस्याओं पर गंभीरता से बात करें। गुतारेस ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी प्रकार का सैन्य टकराव उनके लिए तथा पूरी दुनिया के लिए ‘‘विनाशकारी’’ होगा।

संरा प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने जो वक्तव्य में कहा, दुर्भाग्य से वही बात मैं आज कह सकता हूं। मेरा मानना है कि तनाव कम होना, नियंत्रण रेखा पर तनाव कम होना बहुत ही आवश्यक है।’’

गुतारेस कश्मीर में बने हालात को लेकर भारत तथा पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के संबंध में पाकिस्तान के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

पत्रकार ने गुतारस द्वारा अगस्त 2019 में दिए गए एक वक्तव्य का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हालात के संदर्भ में अधिकतम संयम बरतने की अपील की थी।

गुतारेस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा खयाल है कि यह बहुत ही आवश्यक है कि दोनों देश एक साथ आएं और अपनी समस्याओं पर गहराई से बात करें। मेरा खयाल है कि जिनका भी आपने जिक्र किया है उन सभी क्षेत्रों में मानवाधिकारों का पूरा सम्मान हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब चीजें सही दिशा में बढ़ रही हैं। हमारे कार्यालय हमेशा उपलब्ध हैं और हम कहना चाहते हैं कि ऐसी समस्याएं जिनका कोई सैन्य समाधान नहीं है उनके शांतिपूर्ण समाधान इनके माध्यम से निकाले जाएं। भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में यह साफ है कि दोनों के बीच कोई भी सैन्य टकराव दोनों देशों तथा पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट