देश की खबरें | अनवर, जैकसन की वापसी, स्टिमक ने फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चोट के कारण एशियाई कप टीम से बाहर किये गये सेंट्रल डिफेंडर अनवर अली और मिडफील्डर जैकसन सिंह को गुरुवार को इस महीने के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड 2 मैच के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, सात मार्च चोट के कारण एशियाई कप टीम से बाहर किये गये सेंट्रल डिफेंडर अनवर अली और मिडफील्डर जैकसन सिंह को गुरुवार को इस महीने के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड 2 मैच के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 21 मार्च को सऊदी अरब के आभा में और फिर 26 मार्च को गुवाहाटी में अपनी सरजमीं पर मैच खेलेगा।

अफगानिस्तान के घरेलू मैच देश से बाहर कराये जा रहे हैं।

मोहन बागान सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अली पिछले साल टखने की चोट के कारण काफी समय तक खेल से बाहर रहे जिसके कारण वह इस साल जनवरी में एशियाई कप से भी नहीं खेल सके। पिछले महीने भी उन्हें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच के दौरान चोट लग गयी थी जो हालांकि इतनी गंभीर नहीं थी।

जैकसन की पिछले साल नवंबर में बायें कंधे की सर्जरी हुई थी।

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी आईएसएल टीम के लिए वापसी की हैं।

वहीं विंगर आशिक कुरूनियन की अभी एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) चोट ठीक नहीं हुई है जो उन्हें पिछले साल सितंबर में लगी थी इसलिये उन्हें संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया।

भारतीय टीम अपने इतिहास में पहली दफा फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने की उम्मीद कर रही है।

मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने एशियाई कप में मिली हार के बाद देश को पहली बार फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन के तीसरे दौर में पहुंचाने का वादा किया था।

भारत 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन राउंड के दूसरे दौर के ग्रुप ए में शामिल हैं जिसमें उसके साथ कतर, कुवैत और अफगानिस्तान की टीम हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीम फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनायेंगी।

भारतीय टीम कभी भी एएफसी के फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में नहीं पहुंच सकी है लेकिन पिछले साल नवंबर में कुवैत को 1-0 से हराने के बाद उसके पास ऐसा करने का मौका है।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, फुरबा टेंपा लाचेनपा, विशाल कैथ।

डिफेंडर: आकाश मिश्रा, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, निखिल चन्द्रशेखर पुजारी, सुभाशीष बोस, नरेंद्र, अनवर अली, रोशन सिंह नाओरेम, अमेय गणेश रानावाडे, जय गुप्ता।

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडिस, लिस्टन कोलाको, महेश सिंह नाओरेम, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजम, जैकसन सिंह थौनाओजम, दीपक टांगरी, लालथाथांगा खॉलहरिंग, लालेंगमाविया राल्टे, इमरान खान।

फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, इशान पंडिता, लालियानजुआला चांगटे, मनवीर सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, राहुल कन्नोली प्रवीण, नंदकुमार सेकर, इसाक वनलालरुआतफेला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड