देश की खबरें | अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने मादक पदार्थ माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी को समाप्त करने के लिए ऐसे गिरोह के सरगनाओं को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 15 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने मादक पदार्थ माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी को समाप्त करने के लिए ऐसे गिरोह के सरगनाओं को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाज, परिवार, सरकार और विपक्षी दलों को एकजुट होकर नशे के खिलाफ बड़ा कदम उठाने होंगे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘छोटी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ने के बजाय तस्करी के ‘मास्टरमाइंड’ को पकड़ा जाना चाहिए। मादक पदार्थ तस्कर बार-बार जमानत पर बाहर आते हैं और जब्त मादक पदार्थों की मात्रा कम दिखाई जाती है।’’

उन्होंने कहा कि इसे समाप्त करने के लिए कानून में बदलाव की जरूरत है।

वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में पेश संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए और इस मुद्दे को सुलझाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने प्रश्न किया कि विपक्ष वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता क्यों नहीं चाहता है?

ठाकुर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी कि लोग वक्फ की जमीनों का दुरुपयोग न करें और उनका उचित उपयोग हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\