देश की खबरें | जम्मू के विभिन्न हिस्सों में आतंकवाद रोधी अभियान तेज किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में हाल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ों के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 14 सितंबर जम्मू-कश्मीर में हाल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ों के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में 11 सितंबर को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए।

इसके बाद, किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए जिसके बाद तलाश अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले में छतरू पट्टी के अंतर्गत पिंगनल दुगड्डा के जंगलों में संयुक्त अभियान दूसरे दिन भी जारी है और आतंकवादियों की खोज कर रहे दलों की मदद के लिए अतिरिक्त बलों को बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि दो जवानों के शहीद होने और दो अन्य के घायल होने संबंधी घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के मकसद से यह अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाबल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी मुठभेड़ के बाद अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले में बसंतगढ़ क्षेत्र के खंडरा टॉप, कुदवाह और रायचक के ऊपरी इलाकों में भी बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी है। यहां 11 सितंबर को पाकिस्तान से संचालित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल पुंछ के सुरनकोट और राजौरी जिले के नौशेरा तथा थानामंडी के वन क्षेत्रों में भी तलाश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट