देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवाद विरोधी अभियान तीसरे दिन भी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी है और सुरक्षा बल एक सैनिक की जान लेने वाले आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं।

श्रीनगर, 21 जनवरी जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी है और सुरक्षा बल एक सैनिक की जान लेने वाले आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने यहां बताया, ‘‘आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जालूरा गुज्जरपति इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इलाका ऊबड़-खाबड़ है, जिससे अभियान में थोड़ी दिक्कत हो रही है।’’

रविवार को अभियान तब शुरू किया गया, जब सुरक्षा बलों ने इलाके में एक गुप्त स्थान पर आग देखी।

सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया था।

मारे गए सैनिक की ड्रोन फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने एक परामर्श जारी कर लोगों से ऐसे वीडियो साझा न करने का आग्रह किया है जिनसे ‘‘राज्य की सुरक्षा से समझौता’’ हो सकता है।

सोपोर पुलिस ने ‘एक्स’ पर अपने हैंडल पर लिखा, ‘‘ऐसी सूचना मिली है कि कुछ लोग गुज्जरपति/जालूरा की घटना के बारे में इस बात पर विचार किए बिना संवेदनशील जानकारी प्रसारित/साझा कर रहे हैं कि ऐसी सक्रियता के क्या परिणाम होंगे। सभी से अनुरोध है कि वे राज्य की सुरक्षा से समझौता करने वाली ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकतों से बचें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड