देश की खबरें | सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवाद विरोधी अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना के वाहन पर बुधवार को गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नए इलाकों में अपने घेराबंदी और तलाश अभियान का दायरा बढ़ा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 27 फरवरी सेना के वाहन पर बुधवार को गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नए इलाकों में अपने घेराबंदी और तलाश अभियान का दायरा बढ़ा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा एक संदिग्ध ‘फ्रीक्वेंसी वायरलेस सेट’ को बाधित किए जाने के बाद कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दयालचक में भी एक नया अभियान शुरू किया गया।

राजौरी जिले में सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास बुधवार को जंगल में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की थी जिसके बाद सेना और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि फाल में तलाशी अभियान जारी है और छिपे हुए आतंकवादियों के सफाए के लिए बृहस्पतिवार की सुबह नए इलाकों में इस अभियान का विस्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल घने जंगलों में आतंकवादियों की तलाश के लिए नवीनतम तकनीक, ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आतंकवादियों ने कल (बुधवार) सुंदरबनी, अखनूर में भारतीय सेना के काफिले पर गोलीबारी की। गोलीबारी निष्प्रभावी रही और हमारे सैनिकों ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की।’’

उसने कहा, ‘‘कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पर सैनिकों के हताहत होने का झूठा दावा किया गया है। यह झूठी और जानबूझकर फैलाई गई गलत सूचना है। अपराधियों को निष्क्रिय करने के लिए तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।’’

सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्ध ‘फ्रीक्वेंसी वायरलेस सेट’ को बाधित किए जाने के बाद हीरानगर सेक्टर के दयालचक में गुराह बलदरा और आसपास के गांवों में भी आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया।

‘वायरलेस’ को बाधित किए जाने के बाद कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना और सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने हीरानगर पुलिस थाने में एक संयुक्त बैठक की।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है तथा विभिन्न मार्गों पर विशेष जांच दल स्थापित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड