देश की खबरें | पंजाब में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रहीं राष्ट्र-विरोधी शक्तियां: चन्नी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां राज्य में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रही हैं।

लुधियाना/चंडीगढ़, 23 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां राज्य में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रही हैं।

चन्नी ने यह बात लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुए बम विस्फोट के बाद कही, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने यह आशंका भी व्यक्त की कि हो सकता है कि विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति ही बम को संचालित कर रहा हो।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,''जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र-विरोधी और राज्य-विरोधी शक्तियां इस तरह की घिनौनी हरकतें करने के प्रयास कर रही हैं और इसके लिए सरकार सतर्क है तथा लोगों को भी सावधान रहना चाहिए।''

चन्नी ने कहा कि पहले बेअदबी के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अब, इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है।

चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और राज्य के मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचे और विस्फोट में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना में संवाददाताओं से कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना में मरने वाला व्यक्ति बम को ऑपरेट कर रहा था।

चन्नी ने विस्फोट को ''दुर्भाग्यपूर्ण घटना'' करार देते हुए कहा कि इस घटना में पांच लोग घायल हो गए और वे खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने आशंका व्यक्त की कि राज्य के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में 'अराजकता फैलाने' के प्रयास किये जा रहे हैं।

चन्नी ने कहा, ''मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हर कीमत पर शांति बनाए रखी जाएगी।''

उन्होंने कहा, ''हमारी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है।''

उन्होंने कहा, ''लेकिन कौन सी एजेंसियां ​​पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रही हैं, यह स्पष्ट हो जाएगा क्योंकि जांच जारी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी