देश की खबरें | केंद्र में ‘रावण’ पार्टी के सत्ता में आने के बाद ‘मॉब लिंचिंग’ रोधी कानून लाना पड़ा :सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर सोमवार को करारा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र में ‘रावण’ पार्टी के सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार को ‘मॉब लिंचिग’ (भीड़ द्वारा पीट-पीट कर की जाने वाली हत्या) रोधी कानून लाना पड़ा।

रांची, 27 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर सोमवार को करारा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र में ‘रावण’ पार्टी के सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार को ‘मॉब लिंचिग’ (भीड़ द्वारा पीट-पीट कर की जाने वाली हत्या) रोधी कानून लाना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने भीड़ हिंसा और मॉब लिंचिंग रोकथाम विधेयक,2021 के राज्य विधानसभा के हाल में संपन्न हुए शीतकालीन सत्र में पारित होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह असामाजिक तत्वों को कानून अपने हाथ में लेने से रोकेगा।

सोरेन ने कहा कि केंद्र को देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐसा कानून लाना चाहिए था।

झारखंड मुक्ति मोचा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि लड़कियों के विवाह की उम्र बढ़ा कर 21 साल किये जाने का केंद्र का फैसला राजनीति से प्रेरित है और हैरानगी जताते हुए सवाल किया कि क्या मतदान की उम्र भी बढ़ा कर 21 साल की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। मॉब लिंचिग रोधी अधिनियम हिंदू, मुस्लिम या आदिवासी अधिनियम नहीं है क्योंकि भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। भाजपा, जो रावण की तरह है, के केंद्र की सत्ता में आने और (उसके द्वारा) देश के सामाजिक तानाबाना को नष्ट करने वाला माहौल बनाने के बाद हम यह कानून लाने को मजबूर हुए। ’’

इसबीच, राज्य के जमशेदपुर से प्राप्त एक खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम की समीक्षा की।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले बढ़ने के बीच तीसरी लहर आने की स्थिति में महामारी से निपटने की पूरी तैयारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी