एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर ‘हिंदू विरोधी रूख’: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद के एक मंदिर में विग्रह को कथित तौर पर अपवित्र करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के सदस्यों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का ‘हिंदू विरोधी रूख’ है। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शनिवार को सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में मूर्ति को अपवित्र किये जाने के खिलाफ कुछ युवा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर ‘हिंदू विरोधी रूख’: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी

हैदराबाद, 20 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद के एक मंदिर में विग्रह को कथित तौर पर अपवित्र करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के सदस्यों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का ‘हिंदू विरोधी रूख’ है। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शनिवार को सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में मूर्ति को अपवित्र किये जाने के खिलाफ कुछ युवा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें ‘बेरहमी से’ पीटा, जो हाल के दिनों में हैदराबाद में नहीं देखा गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा कि यहां तक कि तेलंगाना पृथक राज्य आंदोलन के दौरान भी पुलिस ने इस तरह बर्ताव नहीं किया।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मुख्यमंत्री ने कल उनके खिलाफ लाठीचार्ज का आदेश क्यों दिया? यह पूरी तरह से हिंदू विरोधी रुख है। यह अन्य वर्गों को शांत करने के अलावा कुछ नहीं है। कई लोग घायल हो गए। क्या वे आतंकवादी हैं?’’

उन्होंने दावा किया कि गणेश चतुर्थी और नवरात्रि के दौरान लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र से इंजीनियरिंग स्नातक सलमान सलीम ठाकुर उर्फ ​​सलमान ने 14 अक्टूबर को मुथ्यालम्मा मंदिर के गर्भगृह में कथित तौर पर प्रवेश किया और मंदिर की मुख्य मूर्ति को अपवित्र किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों, हिंदू संगठनों और भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने एक ‘प्रेरका वक्ता’ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था, जहां आरोपी ने यहां एक होटल में उसकी ‘व्यक्तित्व विकास’ कक्षाओं में भाग लिया था।

पुलिस ने शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जो मूर्ति को अपवित्र करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

किशन रेड्डी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास कक्षाओं के नाम पर दूसरे राज्यों से कई लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और दूसरे धर्म के लोगों को परेशान कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं पूछ रहा हूं कि जब उनमें से एक (कक्षाओं में भाग लेने वाले आरोपी व्यक्ति) ने (हिंदू) मंदिर पर हमला किया तो मुख्यमंत्री ने इसकी निंदा क्यों नहीं की... मैं पूछ रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने इसकी निंदा क्यों नहीं की?’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा,‘‘राहुल गांधी को तब बुरा लगता है जब मां दुर्गा की पूजा की जाती है। राहुल गांधी को तब बुरा लगता है जब अयोध्या में राम मंदिर बनता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).