देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में बारापुला नाले के पास चलाया गया अतिक्रमण रोधी अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली में मंगलवार को प्रशासन ने भारी पुलिस तैनाती के बीच बारापुला नाले के पास अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जून दक्षिणी दिल्ली में मंगलवार को प्रशासन ने भारी पुलिस तैनाती के बीच बारापुला नाले के पास अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ आईएनए के पास बारापुल्ला नाले में अतिक्रमण रोधी अभियान चल रहा है और हमने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है।’’

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम सुबह कथित अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए खुदाई करने वाली मशीनों के साथ आईएनए क्षेत्र में नाले के पास पहुंची।

इस महीने इलाके में चलाया गया यह दूसरा ऐसा अभियान है। इस महीने की शुरुआत में मद्रासी कैंप में प्रशासन ने नाले के पास अतिक्रमण कर बनाए गए 300 से अधिक ढांचों को ध्वस्त कर दिया था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि नाले पर अतिक्रमण के कारण इसकी चौड़ाई कम हो गई है, जिससे आस-पास के इलाकों में जलभराव हो रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि गाद निकालने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली के कालकाजी भूमिहीन कैंप, अशोक विहार और वजीरपुर में भी इसी तरह के अभियान चलाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट