देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 रोधी टीके का स्टॉक एक सप्ताह तक चलेगा : टीकाकरण बुलेटिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए उपलब्ध टीके का मौजूदा भण्डार एक सप्ताह तक चलेगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए उपलब्ध टीके का मौजूदा भण्डार एक सप्ताह तक चलेगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी नवीनतम टीकाकरण बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कोविड-19 रोधी टीके की 11,099 खुराकें दी गयीं। बुलेटिन के मुताबिक 5,744 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 5,355 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली । इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1,19,785 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया था।

दिल्ली सरकार की ओर से अब तक कोविड रोधी टीके की 1,06,90,855 खुराकें लगाई जा चुकी हैं, जिसमें से 77,50,023 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 29,40,832 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है।

दिल्ली के पास सोमवार सुबह तक टीके का उपलब्ध स्टॉक एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें से कोवैक्सीन टीके की 3,55,820 खुराकें और कोविशील्ड टीके की 4,30,350 खुराकें मौजूद हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड टीकाकरण की मौजूदा गति के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण करने में एक वर्ष का समय और लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट